Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के सांप्रदायिक हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात

इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अन्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

06 May 2025

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के सांप्रदायिक हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात

शमशेरगंज। वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हुई अशांति के दौरान पीड़ित परिवारों से मिलने का वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को शमशेरगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने हिंसा से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक अधिकारियों से उन्हें सहायता पहुंचाने पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह हेलीकॉप्टर से बहरमपुर पहुंचीं और वहां से शमशेरगंज बीडीओ कार्यालय तक पैदल मार्च किया। रास्ते में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्लॉक कार्यालय में मुख्यमंत्री ने हिंसा में प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। इस दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और मुख्य सचिव मनोज पंत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने हर परिवार की समस्या को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।
गौरतलब है कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बीते महीने शमशेरगंज, सुती और धुलियान में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाएं हुई थीं, जिसमें हरगोविंद दास और चंदन दास की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा की थी कि स्थिति सामान्य होने पर वह मुर्शिदाबाद जाकर पीड़ितों से मिलेंगी।
हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक एक दिन पहले मृतकों के परिजनों को कोलकाता भेज दिया गया। मुख्यमंत्री ने इसका जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी को ठहराते हुए कहा कि वह दास परिवार से मिलना चाहती थीं, लेकिन वे अब क्षेत्र में मौजूद नहीं हैं, इसलिए भेंट संभव नहीं हो पाई। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अन्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
शमशेरगंज के दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुती रवाना हुईं, जहां छाबघाटी मैदान में उन्होंने एक प्रशासनिक बैठक की और कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कश्मीर में शहीद हुए नदिया के जवान झंटु अली शेख के परिवार और कासिमनगर की हिंसा में मारे गए एजाज अहमद के परिजनों से भी मुलाकात की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने मुर्शिदाबाद के हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात
इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अन्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News